फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP PAT 2019 : परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा की तिथि आई सामने

Tue, 25 Jun 2019 03:09 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
MP PAT 2019 : प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (MP PAT) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड या पीईबी, भोपाल ने मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट एडमिट कार्ड 24 जून, 2019 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने MP PAT परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से पर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

आपको बात दें कि बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनीयरिंग, बीएससी एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री, हॉर्टिकल्चर आदि में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 29 और 30 जून, 2019 को किया जाएगा। परीक्षा दो पाली में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा से संबंधित सभी जानकारियां जैसे कि एमपी पीएटी परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार का नाम आदि जैसे विवरण एडमिट कार्ड पर अंकित हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें। 

विज्ञापन

MP PAT Admit Card 2019: ऐसे करें चेक -

चरण 1 : सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
चरण 2 : होम पेज पर प्रदर्शित MP PAT Admit Card 2019 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3 : दिए गए निर्देश को पढ़ें।
चरण 4 : अब मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
चरण 5 : आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा उसे डाउनलोड करें।
चरण 6 : एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

अपने PAT परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। 

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें