फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEET UG Rank List: 696 अंक के साथ आर्यमन सोलंकी बने स्टेट टॉपर, टॉप-10 में किसने बनाई जगह? देखें पूरी लिस्ट

Sat, 15 Aug 2026 02:01 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP NEET UG Rank List OUT: मध्य प्रदेश में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET UG 2026 की राज्य रैंक सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में 696 अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ने पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि 648 या उससे अधिक अंक पाने वाले छात्र टॉप-10 में शामिल हैं।
विज्ञापन
MP NEET UG Rank List OUT - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP NEET UG Rank List: डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन, मध्य प्रदेश ने NEET UG 2026 के तहत 85 प्रतिशत स्टेट कोटा MBBS और BDS सीटों पर प्रवेश के लिए राज्य मेरिट सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में 17,093 नीट-योग्य अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


जबलपुर के आर्यमन सोलंकी 696 अंकों के साथ राज्य में पहले स्थान पर रहे हैं, जबकि सार्थक साहू ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर मेरिट सूची देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में क्या जानकारी होगी?

एमपी नीट मेरिट लिस्ट में उम्मीदवार की स्टेट रैंक, ऑल इंडिया रैंक, रोल नंबर, नाम, जेंडर और NEET UG स्कोर दिया गया है। मेरिट लिस्ट में शामिल नीट क्वालिफाइड उम्मीदवार ही स्टेट कोटा की MBBS और BDS सीटों के लिए दाखिले के पात्र होंगे।
 

MP NEET UG 2026: टॉप 10 उम्मीदवार

राज्य रैंक उम्मीदवार का नाम ऑल इंडिया रैंक (AIR) अंक (720 में से) पर्सेंटाइल
1 आर्यमन सिंह सोलंकी 46 696 99.9977%
2 सार्थक साहू 301 680 99.984199%
3 मानव सिंह राजपूत 468 671 99.975799%
4 मोहम्मद शाद मंसूरी 571 669 99.971449%
5 पार्थ झा 680 665 99.962948%
6 रोहन धोपे 987 658 99.950147%
7 हिलोर अजमेरा 1112 655 99.939747%
8 राजन जाट 1315 652 99.933597%
9 अथर्व साहू 1341 651 99.930496%
10 अपूर्व अग्रवाल 1508 649 99.922746%

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉप-10 में एक महिला

एमपी नीट यूजी 2026 की टॉप-10 मेरिट लिस्ट में 7 उम्मीदवार सामान्य वर्ग, 2 ओबीसी और 1 एसटी वर्ग से हैं। हिलोर अजमेरा 655 अंकों के साथ टॉप-10 में शामिल एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं और उनकी राज्य रैंक 7 है। मेरिट लिस्ट में 648 से अधिक अंक पाने वाले 10, 629 से अधिक अंक पाने वाले 34 और 599 से अधिक अंक हासिल करने वाले 168 उम्मीदवार शामिल हैं।

कैसे डाउनलोड करें रैंक सूची?

  • सबसे पहले DME मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘MP State Combined UG Counselling 2026’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब ‘State Merit List of Registered Candidates 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • PDF में अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें