फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEET UG Counselling: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन जारी, जानें अब आगे क्या करना होगा

Mon, 18 Aug 2025 06:12 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP NEET UG Seat Allotment Result: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने MBBS और BDS में दाखिले के लिए नीट परीक्षा दी थी और काउंसलिंग में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवंटित सीटों का विवरण चेक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP NEET UG Counselling Round 1: मध्य प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एमपी नीट यूजी काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने काउंसलिंग के इस राउंड में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in. पर जाकर अपनी सीट आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं। 

विज्ञापन

MP NEET UG Reporting Date: 19 से 23 अगस्त के बीच करें कॉलेज में रिपोर्ट

एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के शेड्यूल के अनुसार, जिन छात्रों को पहले दौर में सीटें आवंटित की गईं हैं, उन्हें 19 से 23 अगस्त के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा।

जो अभ्यर्थी द्वितीय चरण में अपनी सीट अपग्रेड करना चाहते हैं, वे 19 से 24 अगस्त तक प्रवेश के समय विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं। महाविद्यालय स्तर पर प्रवेश के समय सभी अभ्यर्थियों को अपग्रेडेशन का विकल्प (हां या नहीं) चुनना अनिवार्य है।

डीएमई ने पहले बताया था कि सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले अभ्यर्थियों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देने के बारे में 500 रुपये का हलफनामा प्रस्तुत करना अनिवार्य है और यदि अपग्रेडेशन नहीं हुआ है तो सीट छोड़ने का बांड पूरा करना होगा।

डीएमई मध्य प्रदेश ने सीट आवंटन परिणाम के साथ-साथ पहले राउंड के लिए ओपनिंग और क्लोज़िंग रैंक भी जारी की है। राज्य के टॉप रैंक होल्डर्स ने महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, इंदौर और गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल चुना है।
विज्ञापन

MP NEET UG Counselling: एमपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम कैसे जांचें?

आवेदक सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in. पर जाएं।
  • आवंटन सूची टैब पर क्लिक करें।
  • अब, एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए पहले दौर के आवंटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगा।
  • सूची में अपना नाम खोजें और आगे उपयोग के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें