फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEET UG 2025: एमपी नीट यूजी मॉप-अप राउंड काउंसलिंग का शेड्यूल जारी; आठ अक्तूबर से करें चॉइस फिलिंग

Tue, 30 Sep 2025 12:27 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP NEET Choice Filling: मध्य प्रदेश नीट यूजी मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 8 और 9 अक्तूबर को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स की चॉइस भर सकते हैं, जबकि मॉप-अप राउंड का अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP NEET UG Mop-up Round Counselling 2025: मध्य प्रदेश डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) ने एमपी नीट यूजी 2025 मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दी है। इस राउंड का उद्देश्य मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में खाली MBBS और BDS सीटों को भरना है।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट नहीं मिली या जो अपनी अलॉटमेंट को अपग्रेड करना चाहते हैं, वे इस मॉप-अप राउंड में भाग ले सकते हैं। इसके अलावा, नए योग्य उम्मीदवार भी रजिस्ट्रेशन कर सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं।

विज्ञापन

काउंसलिंग के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। नए उम्मीदवारों के लिए केवल फ्रेश रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता है।

MP NEET UG 2025: काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
फ्रेश रजिस्ट्रेशन (नए योग्य उम्मीदवारों के लिए) 30 सितंबर - 4 अक्तूबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)
संशोधित स्टेट मेरिट लिस्ट और योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित 7 अक्तूबर 2025
खाली सीटों की स्थिति प्रकाशित 7 अक्तूबर 2025
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग (सभी प्रतिभागियों के लिए अनिवार्य) 8 - 9 अक्तूबर 2025
मॉप-अप राउंड अलॉटमेंट रिजल्ट 11 अक्तूबर 2025
निर्धारित कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए रिपोर्टिंग 12 - 17 अक्तूबर 2025 (शाम 6 बजे तक)

DME ने स्पष्ट किया है कि मॉप-अप राउंड में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। 8 और 9 अक्टूबर को उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें