फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP NEET PG 2024 Counselling: एमपी नीट पीजी राउंड-2 के लिए चॉइस फिलिंग स्थगित, जानें क्या रही वजह; पढ़ें नोटिस

Fri, 24 Jan 2025 03:25 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP NEET PG 2024 Counselling: मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने नीट पीजी 2024 राउंड-2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया स्थगित कर दी है। विकल्प भरने के लिए जल्द ही तारीख जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
MP NEET PG Counselling 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP NEET PG Counselling 2024: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME) मध्य प्रदेश ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2024 राउंड-2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया है। इससे पहले चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 23 जनवरी, 2025 से शुरू होने वाली थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एमपी नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए नए विकल्प भरने की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। 

विज्ञापन


एमपी नीट पीजी 2024 राउंड-2 के लिए मेरिट सूची 22 जनवरी को प्रकाशित की गई थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एमपी नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग 2024 के लिए नए विकल्प भरने की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि तकनीकी कारणों से 23.01.2025 से शुरू होने वाली निर्धारित च्वाइस फिलिंग को स्थगित किया जा रहा है। अगली तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए DME वेबसाइट और MP ऑनलाइन पोर्टल के संपर्क में रहें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

MP NEET PG Counselling 2024 - फोटो : official Website
एमपी नीट पीजी 2024 राउंड-2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 29 जनवरी को घोषित किया जाएगा। काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 29 जनवरी से 3 फरवरी तक एमपी नीट पीजी 2024 राउंड-2 के लिए सीट आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सीट इस्तीफे की अंतिम तिथि 3 फरवरी है।

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), मध्य प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड-2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा, तो उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, यानी dme.mponline.gov.in पर अपनी पसंद जमा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें