फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EFA School Entrance: श्रमोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तिथि घोषित, कक्षा छह से नौ में मिलेगा दाखिला

Wed, 16 Nov 2022 05:26 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मध्य प्रदेश में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक/ बालिकाओं की बेहतर पढ़ाई के लिए श्रमोदय विद्यालय में दाखिला हेतु चयन परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। 
विज्ञापन
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला - फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक/ बालिकाओं की बेहतर पढ़ाई के लिए श्रमोदय विद्यालय में दाखिला हेतु चयन परीक्षा की तिथि घोषित हो गई है। कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं एवं नौवीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन आठ जनवरी, 2023 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए समस्त जिला स्तरीय शासकीय ईएफए हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। दाखिला परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार 25 दिसंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है। आवेदन एमपी ऑनलाइन पर स्वीकार किए जाएंगे। 

विज्ञापन





श्रमोदय विद्यालयों में दाखिला हेतु होने वाली चयन परीक्षा में सिर्फ वे ही छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं जिनके माता-पिता या अभिभावक मध्य प्रदेश में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। राज्य सरकार की ओर से यह योजना सिर्फ राज्य में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बालक/ बालिकाओं की बेहतर पढ़ाई के लिए ही बनाई है। इन श्रमिकों के बच्चों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रवेश परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी विषय रखा गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में सर्व सुविधायुक्त आवासीय विद्यालयों में इन बच्चों को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार, हिंदी और अंग्रेजी में निशुल्क शिक्षा दी जाती है। अधिक जानकारी और किसी शंका या जिज्ञासा के समाधान के लिए मध्य प्रदेश लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय में दूरभाष नंबर 0755 2552106 पर संपर्क कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें