फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतजार! अमर उजाला पर सबसे पहले देख सकेंगे अपना परिणाम

Wed, 16 Apr 2025 07:26 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board Result 2025 Date: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के परीक्षा के मूल्यांकन कार्य प्रदेश भर में जारी है, जिसे जल्द से जल्द पूरा करने की उम्मीद है। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 के बीच किया गया था। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2025 - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPBSE MP Board Result 2025 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी होने में अभी थोड़ा समय लगेगा। जानकारी के अनुसार, फिलहाल प्रदेशभर में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है, जो जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में अभी एक सप्ताह से दस दिन तक का समय लग सकता है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि नतीजे मई 2025 में घोषित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

16.6 लाख विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा

इस बार परीक्षाएं 25 मार्च 2025 को समाप्त हुई थीं, जिनमें करीब 16.6 लाख छात्रों ने भाग लिया था। कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थी।

पिछले साल का आंकड़ा

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट को 24 अप्रैल 2024 को घोषित किया गया था। पिछले साल कक्षा दसवीं का पासिंग पर्सेंटेज 58.12% था।  वहीं 12वीं का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 64.48% दर्ज किया गया था।

अमर उजाला पर सबसे पहले चेक करें नतीजे

एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए अभ्यर्थी अपना रिजल्ट अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट www.amarujala.com पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए परीक्षार्थियों को अपना बोर्ड परीक्षा रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें

MP Board Result 2025: सबसे पहले देख सकेंगे परिणाम

नतीजों की घोषणा होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही आपको यहां अपने ऑनलाइन रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी। परिणाम जारी होने पर छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला वेबसाइट के रिजल्ट अनुभाग में जाएं, जिसका पता है: www.amarujala.com/results
  • इसके बाद, विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें, यह आपको सूची में थोड़ा नीचे मिलेगा।
  • अब 10वीं कक्षा के छात्र 10वीं वाले लिंक पर और 12वीं के छात्र 12वीं वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगे गए क्रेडेंशियल (पंजीकरण संख्या/रोल नंबर/रोल कोड/ जन्मतिथि आदि) दर्ज करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • आप चाहें तो यहां उपलब्ध डाउनलोड बटन की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें