MP Board Result By Roll Number: रोल नंबर से कैसे देखें एमपी बोर्ड का रिजल्ट?
MP Board Result Download Link: इस वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे रिजल्ट
रिजल्ट घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से ही मार्कशीट देख पाएंगे। इसके लिए सिर्फ रोल नंबर की आवश्यकता होगी। घोषणा होने के बाद छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
- होम पेज पर बोर्ड रिजल्ट्स वाले पेज पर क्लिक करें, जिसका सीधा पता amarujala.com/results है।
- इस पेज पर जाने के बाद विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
- अब कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट के लिए अलग-अलग लिंक मिलेगा।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें और 'view result' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षाओं में कुल 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें इंटरमीडिएट के 7,06,475 और हाईस्कूल के 9,53,777 विद्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुआ। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित हुई। नतीजों की घोषणा 6 मई को की जाएगी।