फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड परिणाम अगले सप्ताह संभावित, सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए यहां करें पंजीकरण

Sat, 03 May 2025 04:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2025 Date: एमपी बोर्ड जल्द ही नतीजे जारी करने वाला है। ताजा जानकारी के अनुसार, रिजल्ट तैयार किया जा रहा है। रिजल्ट जारी करने की तारीख की घोषणा भी जल्द की जाएगी।
 
विज्ञापन
MP Board - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPBSE MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे बहुत जल्द जारी करने वाला है। ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड परिणाम तैयार करने में लगा हुआ है। 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं में कुल 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें 12वीं कक्षा के 7,06,475 और 10वीं के 9,53,777 विद्यार्थी शामिल थे। आइए जानते हैं नतीजे जारी होने को लेकर क्या ताजा अपडेट है।

विज्ञापन

MPBSE Board Result 2025: अगले सप्ताह 5 मई के बाद रिजल्ट कभी भी

एमपी बोर्ड के सचिव केडी त्रिपाठी ने बताया कि 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम अगले सप्ताह जारी किया जाएगा। बोर्ड ने परिणाम लगभग तैयार कर लिया है। परिणाम जारी होने की तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। बोर्ड अगले सप्ताह 5 मई के बाद कभी भी 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जारी सकता है।

मध्य प्रदेश बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए 10वीं की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक लिया आयोजित की गई। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुआ था। 

पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 64.49 प्रतिशत जबकि 10वीं बोर्ड में 58.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा पास की थी। ये आंकड़े 2023 के मुकाबले थोड़े बेहतर थे, जब पास प्रतिशत क्रमशः 55.10% और 55.28% रहा था। अब इस बार देखना होगा कि एमपी बोर्ड परीक्षा में कितने छात्र उत्तीर्ण होंगे।
विज्ञापन

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

घोषित होने के बाद बिना किसी असुविधा के परिणाम देखने के लिए छात्र यहां दिए लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें। 

एमपी बोर्ड 10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
एमपी बोर्ड 12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें


परिणाम जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए चरणों का पालन करके अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
  • सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • यहां बोर्ड रिजल्ट्स वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड चुनें।
  • 10वीं और 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए अलग-अलग लिंक मिलेंगे। संबंधित कक्षा वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और 'view result' पर क्लिक करें।
  • परिणाम खुलकर स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • भविष्य की आवश्यकताओं के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें