MP Board Result 2019: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम 2019 आज यानी 15 मई, 2019 को सुबह 11 बजे घोषित कर दिए गए हैं। MPBSE द्वारा परीक्षा परिणाम को बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic in, www.mpresults.nic.in पर कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। वे छात्र जो परीक्षा में उपस्थित हुए हैं वे अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और MPBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम को डाउनलोड करें।
आपको बता दें इस साल लगभग 21 लाख छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में राज्य के विभिन्न केंद्रों के लिए उपस्थित हुए। छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन और साथ ही एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं।
MPBSE कक्षा 10वीं परीक्षा के परिणामों की जांच करने के लिए, छात्र को 56263 पर एक MPBSE10ROLLNUMBER एसएमएस करना होगा।
एमपीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्र सभी स्ट्रीम के रिजल्ट के लिए 56263 पर एसएमएस भेज सकते हैं। छात्र नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर परिणाम को डाउनलोड कर सकतें है।