MP Board MPBSE 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने सोमवार को बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी किए गए। विद्यार्थी बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। गौरतलब है कि लंबे वक्त से 8.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को अपने बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार था जो कि अब खत्म हो गया है। इस साल बारहवीं कक्षा का परिणाम 68.81 फीसदी रहा है जो कि पिछले साल से काफी कम है। पिछले साल बारहवीं कक्षा में 72.37 फीसदी विद्यार्थी पास हुए थे। इस साल नियमित छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 66.66 फीसदी है जबकि उत्तीर्ण नियमित छात्राओं का पास प्रतिशत 73.40 फीसदी है।
इसे भी पढ़ें- एमपी बोर्ड के बारहवीं कक्षा के रिजल्ट के लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञान विषय के टॉपर्स की सूची
नाम प्राप्त अंक रोल नंबर
प्रिया 495 204135485
रिंकू बथरा 495 204135489
हरीश कारपेंटर 491 204135500
नरेंद्र कुमार पटेल 489 202239442
साक्षी मिश्रा 487 206728603
आशीष कुशवाह 487 207139477
दिव्यांश ओझा 486 201625475
शीतल कसेरा 485 204333983
हर्षित गौर 485 206235633