फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन कॉलेजों में मुफ्त में मिल रहा है एडमिशन, 12वीं में इतने फीसदी अंक होने जरूरी

Sat, 01 Jun 2019 01:38 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में पिछली शिवराज सरकार की मेधावी छात्र योजना को लेकर छह महीने से चल रहा भ्रम दूर हो गया है। छात्रों के मन में चल रहे सवालों का जवाब कमलनाथ की सरकार ने दे दिया है। बता दें, कमलनाथ सरकार ने इस योजना को जारी रखने के लिए कहा हैं। यदि किसी छात्र के 12वीं में 70 प्रतिशत अंक हैं या सीबीएसई के छात्रों के 85 प्रतिशत या इससे अधिक हैं तो मेधावी छात्र योजना के तहत उन छात्रों को सरकारी कॉलेजों में मुफ्त में प्रवेश मिलेगा। खास बात ये है कि इंदौर के 19 कॉलेज इस योजना में शामिल हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स अनुदान प्राप्त कॉलेजों में ऑफलाइन और सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। तिथियों की बात की जाए तो ऑफलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है, वहीं ऑनलाइन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो जाएंगी।

विज्ञापन

कॉलेजों के नाम इस प्रकार हैं -

 शासकीय कॉलेज-

  1. होलकर साइंस कॉलेज
  2. जीएसीसी (शासकीय अटल बिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय)
  3. निर्भयसिंह पटेल कॉलेज
  4. न्यू जीडीसी (महारानी लक्ष्मीबाई कन्या पीजी महाविद्यालय)
  5. ओल्ड जीडीसी (माता जीजाबाई कन्या पीजी कॉलेज)
  6. संस्कृत कॉलेज
  7. राऊ गवर्नमेंट कॉलेज
  8. गवर्नमेंट लॉ कॉलेज और सांवेर
  9. महू व देपालपुर के सरकारी कॉलेज

 अनुदान प्राप्त कॉलेज : 

  1. क्लॉथ मार्केट गर्ल्स कॉलेज,
  2.  गुजराती कॉलेज (चारों ब्रांच), 
  3. इंदौर क्रिश्चियन कॉलेज, 
  4. इंदौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क, 
  5. आईक कॉलेज। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें