फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 2020: परीक्षा का टाइम टेबल जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Fri, 13 Dec 2019 11:04 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षा 2020 (MP Board Exam 2020) का टाइम टेबल जारी किया जा चुका है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षा का पूरा शेड्यूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षण मंडल (MP Board) की वेबसाइट पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस शेड्यूल के अनुसार, 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होंगी। 10वीं कक्षा यानी हाई स्कूल की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च 2020 से शुरू होकर 27 मार्च 2020 तक चलेंगी। जबकि 12वीं कक्षा यानी हायर सेकेंडरी स्कूल / इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च 2020 से शुरू होकर 31 मार्च 2020 तक आयोजित की जाएंगी।

ये भी पढ़ें : 2019 में भारतीयों ने गूगल पर सबसे ज्यादा क्या ढूंढा, ये है टॉप 10 की सूची
विज्ञापन


ऐसा पहली बार होगा जब मध्यप्रदेश में दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं मार्च में शुरू होकर उसी महीने खत्म भी हो जाएंगी। बोर्ड के अनुसार, इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षा में पूरे प्रदेश से करीब 19 लाख नियमित और करीब 4 लाख प्राइवेट श्रेणी से छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाएं दी गई तारीखों में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना होगा। 

ये भी पढ़ें : जैसे भारत के झंडे का नाम 'तिरंगा', वैसे क्या है पाकिस्तान समेत 15 देशों के झंडों के नाम

टाइम टेबल डाउनलोड करने के लिए मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें