फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

Tue, 07 Jul 2026 03:45 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board Class 5, 8 Supplementary Result 2026: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSKMP) ने कक्षा 5 और कक्षा 8 की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board Class 5, 8 Supplementary Result 2026: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (राज्य शिक्षा केंद्र) ने 7 जुलाई 2026 को एमपी बोर्ड कक्षा 5 और कक्षा 8 सप्लीमेंट्री (री-एग्जाम) रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र और उनके अभिभावक अब आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

विज्ञापन

कब हुई थी सप्लीमेंट्री परीक्षा?

राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5 और कक्षा 8 की पुनर्परीक्षा 16 जून से 23 जून 2026 के बीच आयोजित की थी।
  • कक्षा 5 की री-एग्जाम में 1.17 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए।
  • कक्षा 8 की सप्लीमेंट्री परीक्षा में 1.32 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी?
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्रों के स्कोरकार्ड में ये विवरण दर्ज होंगे-
  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा में शामिल विषय
  • प्राप्त अंक
  • उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण

जो छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें फिलहाल अपना प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रखना चाहिए। मूल अंकतालिका (मार्कशीट) जारी होने के बाद संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
विज्ञापन

MP Board Class 5, 8 Supplementary Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए ये आसान स्टेप्स अपनाएं-
  • सबसे पहले rskmp.in/result.aspx पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Class 5 Re-exam Result 2026' या 'Class 8 Re-exam Result 2026' लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें