फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board class 12th Result 2020: 73.40 फीसदी लड़कियां पास, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत बेहद कम

Mon, 27 Jul 2020 04:43 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MP BOARD 2020
विज्ञापन
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। वोकेशनल स्ट्रीम के परिणामों का लिंक भी ऑफिशियल वेबसाइट पर सक्रिय हो गया है। बता दें कि इस साल 12वीं कक्षा में 68.81 फीसदी छात्र पास हुए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी किए गए हैं। परीक्षा में उपस्थित हुए आठ लाख से ज्यादा छात्र अपना परिणाम आगे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी देख सकते हैं। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा में जो परीक्षार्थी पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षाओं का विकल्प भी दिया जाएगा। पूरक परीक्षाओं का विवरण बोर्ड द्वारा बाद में तय किया जाएगा। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि किसी अधिकारी द्वारा नहीं की गई है। इस साल 73.40 प्रतिशत लड़कियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की, जबकि 64.66 फीसदी छात्र परीक्षा में पास हुए। यानि लड़कियां लड़कों से काफी आगे रहीं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MPBSE MP 12th Result 2020: यहां देखें पूरी मेरिट लिस्ट, साइंस मैथ्स स्ट्रीम के छात्रों ने मारी बाजी

कोरोना वायरस के कारण इस साल परीक्षाएं मार्च महीने में स्थगित कर दी गईं। बाद में नई तिथियों के अनुसार परीक्षा जून में आयोजित की गईं। आगे देखें कब-कब हुईं परीक्षाएं-  
विज्ञापन


परीक्षा तिथि              विषय
9 जून, 2020              हायर मेथमेटिक्स
10, जून, 2020           भूगोल
11 जून, 2020            बायलॉजी (9 से 12 बजे), अर्थशास्त्र (2 से 5 बजे)
12 जून, 2020            व्यावसायिक अर्थशास्त्र (9 से 12 बजे), एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एंड फिसरीज (2 से 5 बजे)
13 जून, 2020            राजनीति शास्त्र ( 9 से 5 बजे), शरीर रचना क्रिया-विज्ञान, सटिल लाइफ एंड डिजाइन, द्वितीय प्रश्न पत्र व्होकेशननल कोर्स (2 से 5 बजे)
विज्ञापन

15 जून, 2020            केमिस्ट्री (9 से 12 बजे) विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, तृतीय प्रश्न पत्र व्होकेशनल कोर्स ( 2 से 5 बजे)



सबसे पहले अपना परिणाम देखने के लिए छात्र यहां दिए लिंक पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें