फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Exams: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा कल से, इन गाइडलाइंस का रखें ध्यान; वरना हो सकती है दिक्कत!

Wed, 26 Feb 2025 02:11 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board Exams: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही है। यह परीक्षा 19 मार्च तक चलेगी। ऐसे में छात्रों को परीक्षा के दिन के लिए जरूरी गाइडलाइंस को समझ लेना चाहिए, ताकि परीक्षा के दौरान उन्हें कोई समस्या न आए।
विज्ञापन
MP Board Exam 10th 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board Exam 10th 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड  कल से एमपी कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र अपना प्रवेश पत्र अपने पास याद से रख लें। परीक्षा की शुरुआत हिंदी विषय के पेपर के साथ होगी। वहीं, अंतिम परीक्षा 19 मार्च को आयोजित होगी।  

विज्ञापन


हाईस्कूल परीक्षा की शुरूआत हिंदी विषय की परीक्षा से होगी। परीक्षाएं एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किया गया है।

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए छात्र निम्नलिखित गाइडलाइंस का पालन जरूर करें:

जरूरी दिशानिर्देश

  • परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए वैध प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) अनिवार्य है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • छात्र परीक्षा केंद्र पर कम से कम सुबह 8:00 बजे तक पहुंचने की कोशिश करें, क्योंकि केंद्र के द्वार बंद कर देने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र में लाने की अनुमति नहीं है।
  • अनधिकृत पर्चियां (चिट) या अन्य कोई संदिग्ध सामग्री मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
  • परीक्षा के दौरान नकल करने या अन्य किसी अनुचित साधन (Unfair Means) का उपयोग करने पर परीक्षा रद्द की जा सकती है।  
  • उत्तर पुस्तिका में सही रोल नंबर, विषय कोड और अन्य आवश्यक जानकारी सही तरीके से भरें।
  • उत्तरों को साफ और सुव्यवस्थित तरीके से लिखें, अतिरिक्त पन्ने मांगने से पहले उत्तर पुस्तिका को पूरा भरें।
  • उत्तर पुस्तिका की सिलाई खोलना या उसमें किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ करना नकल माना जाएगा और इसके लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

9.53 लाख छात्र देंगे कक्षा 10वीं की परीक्षा

जानकारी के लिए बता दें, कि इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 9.53 लाख और कक्षा 12वीं में 7.06 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेशभर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और नकल पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें