इतने लाख बच्चों ने दी थी परीक्षा
मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न पर परीक्षाएं 20 से 28 फरवरी के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। इन परीक्षाओं में प्रदेश के शासकीय, अशासकीय विद्यालयों और पंजीकृत मदरसों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 5वीं के लगभग 12 लाख 76 हजार से अधिक तथा कक्षा 8वीं के करीब 10 लाख 92 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिससे कुल परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 23 लाख 68 हजार से अधिक रही।
इन सभी विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केंद्र स्थापित किए गए। इन केंद्रों पर 1 लाख 10 हजार से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने कॉपियों की जांच की और प्राप्त अंकों को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया। इस पूरी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया, जिससे परिणाम तैयार करने में तेजी और सटीकता सुनिश्चित हो सके।