MP Board 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां
मध्य प्रदेश बोर्ड 2025 के प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथियां पहले से निर्धारित की गई थीं। सामान्य छात्रों के लिए यह परीक्षा 10 फरवरी से 15 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गई थी। वहीं, स्वयं अध्ययन (प्राइवेट) छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक निर्धारित की गई थी।
इसके अतिरिक्त, कक्षा 10 की परीक्षा 27 फरवरी, 2025 से 21 मार्च, 2025 तक हुई जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। तथा एमपीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 25 फरवरी, 2025 से 25 मार्च, 2025 तक कक्षा 10 के समय पर आयोजित की गई।
MPBSE Class 10, 12 Results 2025: रिजल्ट चेक करने के आसान चरण
- सबसे पहले आधिकारिक MPBSE वेबसाइट- mpbse.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिखाए गए ‘MP बोर्ड परीक्षा 2025 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन करने के लिए अपनी सभी आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और विवरण सबमिट करें।
- सबमिट करने के बाद आपका परिणाम डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने अंक जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए हार्ड कॉपी प्रिंट करें।