परीक्षा का समय
एमपी बोर्ड कक्षा 3 से 5 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 6 से 8 की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक, कुल ढाई घंटे के लिए आयोजित होगी।
SIR प्रक्रिया के चलते बढ़ाई गई अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथियां
राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री हरजिंदर सिंह ने बताया कि प्रदेश में संचालित SIR प्रक्रिया में शासकीय कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण कक्षा 3 से 8 के अर्धवार्षिक मूल्यांकन की तिथियों को आगे बढ़ाया गया है और इसके अनुरूप नवीन समयसारिणी जारी की गई है।