फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 12th Result 2020: जानिए कब जारी होगा एमपी बोर्ड के बारहवीं कक्षा का रिजल्ट

Fri, 24 Jul 2020 12:28 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : IStock
विज्ञापन

MP Board 12th Result 2020: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से अभी बारहवीं कक्षा के नतीजे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इस बीच कहा जा रहा है कि बोर्ड इस हफ्ते या अगले हफ्ते तक बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि, बोर्ड ने रिजल्ट की घोषणा को लेकर निश्चित तारीख अभी तय नहीं की है।

विज्ञापन


बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं का आयोजन 9 से 16 जून के बीच किया। जबकि दसवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था। कोरोना महामारी की वजह से इस साल सभी प्रदेशों के बोर्ड रिजल्ट जारी होने में देरी हुई है। इस साल यूपी बोर्ड का रिजल्ट भी देरी से ही जारी हुआ था। सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के नतीजे भी कोविड-19 की वजह से पैदा हुई स्थिति के चलते देरी से जारी हुए थे। ऐसे में संभव है कि एमपी बोर्ड भी किसी भी वक्त बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। यह भी संभव है कि बोर्ड की तरफ से अगस्त में भी बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी किए जा सकते हैें।

इसे भी पढ़ें-Goa Board 10th Result 2020: बोर्ड ने बताया परिणाम जारी होने का समय
विज्ञापन
विज्ञापन



बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि जुलाई के तीसरे हफ्ते में बारहवीं के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस या अगले हफ्ते किसी भी वक्त बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी किया जा सकता है। एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in  है। बोर्ड दसवीं कक्षा के नतीजे जारी कर चुका है। इस साल दसवीं में 62.84 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। 15 विद्यार्थियों को सौ में सौ फीसदी नंबर आए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें