MP Board 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड इसी हफ्ते बारहवीं कक्षा के नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से बारहवीं कक्षा के रिजल्ट घोषित करने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से इसी हफ्ते बारहवीं के परिणाम जारी किए जा सकते हैं।
बोर्ड की प्रमुख सचिव अरुण शमी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए बताया था कि बारहवीं कक्षा के नतीजे जुलाई के तीसरे सप्ताह में जारी होंगे। बता दें कि इससे पहले बोर्ड की तरफ से चार जुलाई को दसवीं कक्षा के नतीजे जारी किए गए थे। इस साल दसवीं कक्षा का रिजल्ट 62.84 फीसदी रहा है। ऐसे में अब बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि बोर्ड इस हफ्ते कभी भी बारहवीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें-BSEH 12th results 2020: कल जारी होगा हरियाणा बोर्ड के बारहवीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें
इस साल कोरोना की वजह से बोर्ड दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट अलग-अलग जारी कर रहा है। इससे पहले तक बोर्ड की तरफ से दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे एक साथ जारी किए जाते थे। बोर्ड ने पहली बार दसवीं के नतीजे बारहवीं से पहले जारी किए हैं। बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है। बता दें कि इस साल बारहवीं कक्षा के कुछ पेपर कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हो गए थे जो कि नौ जून से लेकर 16 जून के बीच आयोजित कराए गए थे।
इसे भी पढ़ें-MBOSE Result 2020: मेघालय बोर्ड के दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें
ऐसे देखें बारहवीं कक्षा का रिजल्ट
-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in है।
-यहां आपको बारहवीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-इस लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां अपना विवरण डालने के बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट के जारी होने के बाद ही लिंक एक्टिवेट होगा।