फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board: 24 किमी साइकिल चलाकर जाती थी स्कूल, 10वीं परीक्षा में 98.75 प्रतिशत अंक हासिल कर पाई सफलता

Sun, 05 Jul 2020 04:21 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MP BOARD
विज्ञापन

MPBSE 10th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ने शनिवार को दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। बता दें कि परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। बोर्ड ने 11.5 लाख विद्यार्थियों का इंतजार खत्म करते हुए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर दसवीं के परिणाम जारी किए।

विज्ञापन


यहां हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी बता रहे हैं जिसने 10वीं कक्षा में 98.75 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। ये लड़की मध्य प्रदेश के एक गांव से अपने स्कूल के लिए हर दिन 24 किमी साइकिल चलाकर जाती थी। नाम है रोशनी भदौरिया। 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों से खुश रोशनी सिविल सेवाओं में अपना करियर बनाना चाहती हैं। रोशनी के पिता, जो कि किसान हैं ने कहा कि उन्हें अपनी लड़की की उपलब्धि पर गर्व है और अब वह स्कूल जाने के लिए परिवहन सुविधा की व्यवस्था करेंगे। बता दें कि रोशनी चंबल क्षेत्र के भिंड जिले के अजनोल गांव की निवासी है। रोशनी ने मध्य प्रदेश बोर्ड की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98.75 प्रतिशत अंक और 8वीं रैंक हासिल की है। परीक्षा के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। रोशनी के पिता पुरुषोत्तम भदौरिया ने पीटीआई को बताया कि कक्षा 8वीं तक रोशनी दूसरे स्कूल में पढ़ती थी। वहां बस की सुविधा उपलब्ध थी।

बता दें कि दसवीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। लड़कों का पास प्रतिशत 60.09 और लड़कियों का पास प्रतिशत 65.87 रहा है। भिंड के अभिनव शर्मा ने दसवीं कक्षा में टॉप किया है। अभिनव ने 300 में 300 अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा पहले स्थान पर दो अन्य छात्र रहे हैं। इनमें गुना के लक्षदीप  और पवन भार्गव दोनों ने ही परीक्षा में 300 अंक हासिल किए हैं। एमपी बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट में इस साल पिछले साल के मुकाबले डेढ़ फीसदी बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें