MP Board 10th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड के दसवीं के नतीजों में इस वर्ष हल्की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले वर्ष 2025 की तुलना में 2026 में पास प्रतिशत कम हुआ है, जिसमें नियमित छात्रों के साथ-साथ निजी छात्रों के परिणाम भी प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट नियमित छात्रों में देखी गई है, जबकि छात्राओं का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा।
MPBSE class 10 results: मध्य प्रदेश बोर्ड के कक्षा 10वीं के वर्ष 2026 के परीक्षा परिणामों में पिछले साल की तुलना में मामूली गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार, इस बार कुल पास प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है। दसवीं बोर्ड रिजल्ट का लाइव अपडेट यहां देखें....
विज्ञापन
क्या कहते हैं आंकड़े?
पिछले बार 2025 में नियमित छात्रों का कुल पास प्रतिशत 76.22% था, जो 2026 में घटकर 73.42% रह गया है। यानी करीब -2.80% की गिरावट मानी जा रही है। हालांकि नियमित पुरुष छात्रों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उनका पास प्रतिशत 73.21% से गिरकर 69.31% हो गया, यानी -3.90% की बड़ी गिरावट।
श्रेणी
2025 (%)
2026 (%)
गिरावट (अंतर %)
कुल नियमित विद्यार्थी
76.22
73.42
-2.80
नियमित छात्र (छात्र)
73.21
69.31
-3.90
नियमित छात्राएं
79.27
77.52
-1.75
कुल निजी विद्यार्थी
28.70
26.38
-2.32
निजी छात्र
27.93
26.04
-1.89
निजी छात्राएं
29.86
26.90
-2.96
विज्ञापन
वहीं, अगर नियमित छात्राओं की बात करें तो इनका प्रदर्शन छात्रों के अपेक्षाकृत कुछ बेहतर रहा। इनका प्रतिशत 79.27% से घटकर 77.52% हुआ, ये -1.75% की गिरावट दर्शाता है। इसमें निजी छात्रों का प्रदर्शन भी प्रभावित हुआ है। इनमें छात्रों का कुल पास प्रतिशत 28.70% से घटकर 26.38% हो गया है। वहीं, निजी छात्र में गिरावट -1.89% रही। जबकि निजी छात्राओं में -2.96% की गिरावट दर्ज की गई, जो इस श्रेणी में सबसे अधिक है।
गिरावट के पीछे की वजह क्या है?
हालांकि बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि जो छात्र अपने नंबर से असंतुष्ट हैं, उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठना का मौका मिलेगा। यह परीक्षा मई में आयोजित हो सकती है।
ऐसे चेक करें अपना परीक्षा परिणाम
सबसे पहले अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर जाएं।
वहां उपलब्ध बोर्ड्स की सूची में से एमपी बोर्ड का चयन करें।
अब MP Board 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद स्क्रीन पर लॉगिन विंडो खुलेगी।
यहां अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
सभी विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
भविष्य के उपयोग के लिए परिणाम की कॉपी डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें।
विद्यार्थी बिना रुकावट यहां अपना रिजल्ट देख सकते हैं...