सार
MP Board 10th, 12th Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज जारी करने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम नीचे बताए अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम सबसे पहले देखे सकते हैं।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र
यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
कक्षा 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र
यहां अपना रोल नंबर दर्ज करें। रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
MP Board 10th, 12th Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा आज 24 अप्रैल, 2024 को कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। परिणाम दोपहर चार बजे जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने पर हेवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट्स स्लो हो जाती है, जिसके कारण छात्रों को अपना परिणाम देखने में परेशानी आती है। इसके लिए छात्र अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com के माध्यम से बिना किसी रुकावट के सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे।
इस बार मध्य प्रदेश हाई स्कूल बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित की गईं, जबकि इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक हुई। एमपीबीएसई के अनुसार, इस साल दोनों परीक्षाओं में 16 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। परीक्षाएं एकल पाली में आयोजित की गईं, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली।