मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, MPBSE ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था,, जिसमें लिखा था कि बोर्ड 9 जून, 2020 से 12वीं की शेष पेपरों की परीक्षाएं शुरू करेगा। साथ ही में ये कहा गया था कि बोर्ड ने 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा की मूल्यांकन प्रक्रिया अब समाप्त होने वाली है और परिणाम mpb.gov.in पर उम्मीदवारों द्वारा जल्द ही जारी होने की उम्मीद हैं।
राज्यों के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की थी कि राज्य में 12वीं की परीक्षाएं किसी भी स्थिति में आयोजित की जाएंगी। हालांकि, 10वीं परीक्षा के शेष दो पेपरों को रद्द कर दिया गया है।
जहां तक परिणामों की बात है तो स्थानीय दैनिक समाचार के अनुसार परिणाम जून के मध्य तक घोषित होने की उम्मीद है। ध्यान दें कि परिणाम को लेकर अभी बोर्ड ने कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार 12वीं कक्षा के परिणाम जुलाई के महीने में घोषित किए जाएंगे। बता दें कि 12वीं और 10वीं के परिणाम पहले की तरह एक साथ घोषित होने के बजाय अलग से घोषित किए जाएंगे।
मुख्य जानकारी-
- इस साल 1 करोड़ 33 लाख कॉपियों का मूल्यांकन होना है।
- बोर्ड ने 10वीं का मूल्यांकन 70 प्रतिशत समाप्त कर दिया है और 12वीं कक्षा का मूल्यांकन लगभग 30 प्रतिशत कर दिया है।
- रद्द किए गए 10वीं पेपर के लिए स्टूडेंट को अन्य विषयों में उनके प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए जाएंगे।