फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदर टेरेसा ने की इस बड़ी चैरिटी की स्थापना, आज के दिन मिली थी इजाजत

Mon, 07 Oct 2019 12:02 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मदर टेरेसा, जिन्हें देश का बच्चा-बच्चा जानता है, 26 अगस्त, 1910 में जन्म हुआ। ये मेसिडोनिया की राजधानी स्कोप्जे शहर में पली-बढ़ीं। टेरेसा ने 1950 में कोलकाता का रुख किया और कोलकाता को ही अपना घर बनाया। उन्होंने 68 साल तक गरीबों और लाचार वर्ग की सेवा कर दुनिया को मानवता की शिक्षा दी। आप सब सोच रहे होंगे की हम आज मदर टेरेसा की बात क्यों कर रहे हैं? बता दें कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी उनके द्वारा स्थापित की गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि आज ही के दिन यानी 7 अक्तूबर, 1950 को मदर टेरेसा को वेटिकन से मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरूआत उन्होंने कोलकाता से की। 

साल 1946 में उन्होंने गरीबों, असहायों की सेवा का संकल्प लिया था। निस्वार्थ सेवा के लिए टेरेसा ने 1950 में कोलकाता में 'मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना की थी। उन्होंने 12 सदस्यों के साथ अपनी संस्था की शुरुआत की थी और अब यह संस्था 133 देशों में काम कर रही है। 123 देशों में 4500 सिस्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- विदेश में पढ़ने का मौका, ये विश्वविद्यालय दे रहा है नौ लाख से ज्यादा की स्कॉलरशिप

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें