फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली बेचने वाले के बेटे को ग्रेजुएशन में मिलेंगे 60 हजार, ये योजना आई काम

Sat, 18 May 2019 04:22 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : success
मोहित राजस्थान के रहने वाले हैं और जयपुर में अपने पापा के साथ ठेला लगाकर मूंगफली बेचते हैं। अभी हाल ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु के किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अंतिम परिणाम सामने आए हैं जिसमें आईआईटी जेईई एवं प्री-मेडिकल कोचिंग संस्थान पीसीपी, सीकर (राजस्थान) के चार अभ्यर्थियों का नाम शामिल है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विजेताओं ने ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी में टॉप-100 में अपनी रैंक हासिल की है। खास बात ये है कि इन चार लोगों के नाम में मोहित बागानी का नाम भी शामिल है। मोहित ने ऑल इंडिया स्तर पर सामान्य वर्ग में दसवीं रैंक हासिल की है। बता दें कि मोहित की मां निजी स्कूल में टीचर हैं और पिता का मूंगलफली का ठेला है।
विज्ञापन

3 of 4
चूंकि घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी इसलिए सीकर के टेक्निकल संस्थान ने उन्हे निःशुल्क पढ़ाया-लिखाया है। मोहित हमेशा से मोबाइल और गैजैट्स से दूर रहे हैं। बता दें कि जिन उम्मीदवारों का वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में चयन होता है उनका सीधे बड़े व प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
जब मोहित अपनी ग्रेजुएशन करेंगे तब उन्हें 60 हाजर और स्नातकोत्तर में उन्हें 84  हजार रुपए मिलेंगे। साथ ही मोहित को स्नातक में 20 हजार और स्नातकोत्तर में 28 हजार आकस्मिक अनुदान भी मिलता है। मोहित बचपन से ही साइंटिस्ट बनना चाहते हैं। 10वीं में 90 फीसदी और 12वीं में 88 फीसदी अंक पाकर वह हले ही अपने मम्मी-पापा का नाम रौशन कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें