फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viksit Bharat Buildathon: 24-25 अक्तूबर को क्षेत्रीय भाषा में मेंटरिंग सत्रों का होगा आयोजन, नोट करें टाइमिंग

Fri, 24 Oct 2025 01:22 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Viksit Bharat Buildathon 2025: शिक्षा मंत्रालय 24-25 अक्तूबर को विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के लिए क्षेत्रीय भाषा में मेंटरिंग सत्र आयोजित करेगा। यह सत्र छात्रों को नवाचार और प्रोटोटाइप विकास में मार्गदर्शन देंगे। 1 करोड़ से अधिक छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
 
विज्ञापन
Viksit Bharat Buildathon 2025 - फोटो : X(@EduMinOfIndia)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viksit Bharat Buildathon 2025: शिक्षा मंत्रालय (MoE) 24 और 25 अक्तूबर को विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 के प्रतिभागियों के लिए क्षेत्रीय भाषा में मेंटरिंग सत्र आयोजित करेगा। इन दो दिवसीय सत्रों का उद्देश्य छात्रों को आइडिया और प्रोटोटाइप तैयार करने में मार्गदर्शन देना है ताकि युवा इनोवेटर्स अपने विचारों को और बेहतर बना सकें और उन्हें वास्तविक समाधान में बदल सकें। मंत्रालय ने सभी प्रतिभागी छात्रों से आग्रह किया है कि वे इन सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लें, जिससे उनकी रचनात्मकता और नवाचार कौशल में सुधार हो सके।

विज्ञापन


मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) पोस्ट में कहा, "क्षेत्रीय भाषा में मेंटरिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं ताकि छात्र आइडिएशन और प्रोटोटाइप पर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें और अपने विचारों को हकीकत के करीब ला सकें।"

मेंटरिंग सत्र का शेड्यूल

मेंटरिंग सत्र 24 अक्तूबर 2025 से शुरू होंगे।
  • पहले दिन हिंदी सत्र दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक और मलयालम सत्र 3 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित होगा।
  • अगले दिन, यानी 25 अक्तूबर को तेलुगु सत्र दोपहर 2 बजे से 2:30 बजे तक और तमिल सत्र 3 बजे से 3:30 बजे तक होगा।
 

देशभर से 1 करोड़ से अधिक छात्रों की भागीदारी

यह प्रतियोगिता 13 अक्तूबर 2025 को नई दिल्ली में शुरू हुई थी, जिसका उद्घाटन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया। इसमें देशभर के 3 लाख से ज्यादा स्कूलों के 1 करोड़ से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने तीन से पाँच सदस्यों की टीम बनाकर दो घंटे के लाइव चैलेंज में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्धि जैसे चार मुख्य विषयों पर प्रोटोटाइप तैयार किए।
विज्ञापन

पुरस्कार और आयोजन

बिल्डाथॉन में कुल 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार फंड रखा गया है। इसमें 10 राष्ट्रीय स्तर, 100 राज्य स्तर और 1,000 जिला स्तर के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह पहल शिक्षा मंत्रालय, अटल इनोवेशन मिशन (AIM) और नीति आयोग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की जा रही है। इसका मकसद देश के स्कूल छात्रों में नवाचार और समस्या समाधान की सोच को प्रोत्साहित करना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें