फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

My Career Advisor: अब एआई करेगा छात्रों का करियर मार्गदर्शन; शिक्षा मंत्रालय का माई करियर एडवाइजर एप हुआ लॉन्च

Tue, 16 Sep 2025 08:46 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

My Career Advisor App: शिक्षा मंत्रालय ने “माई करियर एडवाइजर” एप लॉन्च किया है। यह एआई आधारित ऐप छात्रों को करियर विकल्प, पाठ्यक्रम और संस्थानों पर पर्सनलाइज्ड गाइडेंस देगा। इसमें 1,500 से अधिक करियर विकल्प शामिल हैं।
 
विज्ञापन
Career Guidance - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Career Guidance: शिक्षा मंत्रालय ने छात्रों के लिए एक खास करियर गाइडेंस एप लॉन्च किया है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से विद्यार्थियों और अभिभावकों को सही करियर विकल्प चुनने में मार्गदर्शन देगा। यह एप “माई करियर एडवाइजर” जुलाई में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की 5वीं वर्षगांठ पर आयोजित अखिल भारतीय समागम (ABBS) के दौरान आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया।

विज्ञापन


इस एप के जरिए छात्रों को एआई-मैच्ड करियर पाथवे, शेयर करने योग्य रिपोर्ट्स और विस्तृत तैयारी गाइड उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे विद्यार्थी 1,500 से अधिक करियर विकल्पों को आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ तलाश सकेंगे।

एनसीईआरटी ने बताया कि “माई करियर एडवाइजर” छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और काउंसलर्स के लिए एक वन-स्टॉप करियर गाइडेंस और अवेयरनेस प्लेटफॉर्म है। यह करियर एक्सप्लोरेशन को सरल, इंटरैक्टिव और सभी के लिए सुलभ बनाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ऐप की विशेषताएं

  • छात्रों की रुचि, योग्यता, मूल्यों और अन्य पहलुओं के आधार पर एआई-पावर्ड करियर सुझाव।
  • करियर पाथवे, पाठ्यक्रम और संस्थानों से जुड़ा पर्सनलाइज्ड गाइडेंस।
  • अभिभावक, शिक्षक और काउंसलर मुफ्त में इनसाइट्स और सुझाव साझा कर सकते हैं।
  • शेयर करने योग्य रिपोर्ट्स और गाइडेंस फीचर से छात्र- अभिभावक मिलकर करियर योजना बना सकते हैं।

शिक्षा मंत्रालय ने बताया, “एनईपी 2020 की दृष्टि के अनुरूप ‘माई करियर एडवाइजर’ एप छात्रों को उनके शैक्षणिक और पेशेवर विकल्पों पर सही निर्णय लेने की शक्ति देता है।”

मंत्रालय का मानना है कि इस एप की मदद से अभिभावक भी अपने बच्चों की आकांक्षाओं को आकार देने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें