फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन: मिजोरम में स्थगित हुए बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं, विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर चलाई थी मुहिम

Mon, 20 Apr 2020 02:29 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिजोरम में बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं फिर स्थगित हो गई हैं। पहले सरकार ने इन परीक्षाओं को 22 से लेकर 24 अप्रैल के बीच कराने का फैसला लिया था। लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर विद्यार्थियों ने 'परीक्षा नहीं देंगे' मुहिम चला डाली और सरकार को अब बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा है। बता दें कि लॉकडाउन की वजह से सभी राज्यों ने अपने यहां होने वाली परीक्षाओं को स्थगित किया है। स्कूल और कॉलेज बंद हैं और इसके साथ ही कई प्रतियोगिता परीक्षाओं को स्थगित कर उनकी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन


मिजोरम में बची हुई बारहवीं कक्षी की परीक्षाओं के आगामी तारीख की घोषणा तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद की जा सकती है। यह घोषणा बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। सूबे में दसवीं कक्षा की परीक्षाओं को भी स्थगित किया गया है। बोर्ड ने अपने आधिकारिक नोटिफिकेशन में विद्यार्थियों से माफी मांगी है और परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की है।

क्या है पूरा मामला

16 अप्रैल को मिजोरम के शिक्षा मंत्री लालंचदामा राल्ते ने सूबे में बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को 22 अप्रैल से शुरू कराने की घोषणा की थी। उनके इस घोषणा के बाद ही विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की आलोचना शुरू कर दी। शिक्षा मंत्री के इस फैसले के खिलाफ विद्यार्थियों के एक समूह ने सोशल मीडिया पर 'नो एग्जाम' अभियान चला डाला। विद्यार्थियों ने साफ कहा कि वो लॉकडाउन के दौरान परीक्षा नहीं देंगे इसलिए सरकार अपना फैसला वापस ले।

विज्ञापन

 

विद्यार्थियों ने बाकायदा इंस्टाग्राम पर हैशटैग के साथ शिक्षा मंत्री के इस फैसले का विरोध किया  था। इंस्टाग्राम पर इसके लिए 'नो एग्जाम' और 'नो रिस्क' हैशटैग के साथ मुहिम शुरू की गई थी जिसके बाद सरकार को बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा।

विज्ञापन

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें