फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE: वरिष्ठ आईएएस निधि छिब्बर को बनाया गया सीबीएसई का नया अध्यक्ष, विनीत जोशी की जगह लेंगी

Fri, 13 May 2022 11:49 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि निधि छिब्बर को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन में सीबीएसई की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
निधि छिब्बर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार की ओर से किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत वरिष्ठ नौकरशाह निधि छिब्बर को शुक्रवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी छिब्बर फिलहाल भारी उद्योग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं। वह छत्तीसगढ़ कैडर की अधिकारी हैं। 

विज्ञापन


विनीत जोशी की लेंगी जगह
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि निधि छिब्बर को भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के पद और वेतन में सीबीएसई की अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। निधि ने हिस्ट्री सब्जेक्ट में एमए किया है। इसके अलावा, उन्होंने एलएलबी की डिग्री भी हासिल की है। निधि छिब्बर वर्तमान में अध्यक्ष पद पर तैनात विनीत जोशी की जगह लेंगी। जोशी को फरवरी, 2022 में यह पद सौंपा गया था। 

यह भी पढ़ें-  हरियाणा : शिक्षा मंत्री बोले- गांधी और सावरकर दोनों ही महान, आपस में तुलना करना एकदम गलत
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य कई तबादलें भी हुए
मणिपुर कैडर के 1993 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार देवांगन को ऊर्जा मंत्रालय में आरईसी लिमिटेड का अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वह फिलहाल ऊर्जा मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय में अतिरिक्त सचिव एस गोपालाकृष्णन को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार के विभागों और संगठनों में विभिन्न पदों पर शुक्रवार को हुए फेरबदल में संयुक्त सचिव और अतिरिक्त सचिव स्तर के कुल 17 अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें-  CUET 2022: देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा बनने जा रही सीयूईटी, अब तक इतने लाख आवेदन आए    
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें