MHT CET Pharmacy CAP 2026: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट ने प्रथम वर्ष बी.फार्मेसी और फार्म.डी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) 2026-27 का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल ph2026.mahacet.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन, दस्तावेज अपलोड, दस्तावेज सत्यापन और आवेदन की पुष्टि शामिल है। महाराष्ट्र के सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, विश्वविद्यालय संचालित और निजी फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश इसी प्रक्रिया के माध्यम से होगा। दाखिला मेरिट, पात्रता, आरक्षण नियमों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा।