फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET Counselling 2023: एमएचटी सीईटी काउंसलिंग में आवेदन का आखिरी मौका; बीई-बीटेक में होंगे दाखिले

Mon, 03 Jul 2023 01:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET Counselling 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र (एमएचटी सीईटी) 2023 के माध्यम से बीई, बीटेक और इंटीग्रेटेड एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण सोमवार, तीन जुलाई को समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET Counselling 2023: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र (एमएचटी सीईटी) 2023 के माध्यम से बीई, बीटेक और इंटीग्रेटेड एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण सोमवार, तीन जुलाई को समाप्त हो जाएंगे। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे cetcel.mahacet.org और फिर सीएपी पोर्टल पर जा सकते हैं। बीई, बीटेक कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार सीधे fe2023.mahacet.org पर भी जा सकते हैं और इंजीनियरिंग एडमिशन के अपने फॉर्म जमा कर सकते हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos

इतना ही नहीं, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जमा किए गए आवेदनों के सत्यापन और पुष्टि की भी सोमवार तीन जुलाई को आखिरी तारीख है। यदि आवेदन पत्रों में कोई त्रुटि है, तो इसकी सूचना उम्मीदवारों को दी जाएगी और उन्हें वापस किए गए आवेदनों को संपादित करना होगा और इसे ई-जांच के लिए जमा करना होगा। इसे करने की आखिरी तारीख चार जुलाई है। वहीं, तीन जुलाई के बाद आवेदन जमा करने वालों पर केवल गैर-सीएपी सीटों के लिए विचार किया जाएगा।
 
विज्ञापन

स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की ओर से काउंसलिंग पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग व महाराष्ट्र के सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों और महाराष्ट्र राज्य के बाहर (ओएमएस), केंद्र शासित प्रदेश जम्मू- कश्मीर और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के प्रवासी उम्मीदवारों और खाड़ी देशों (सीआईडब्ल्यूजीसी) में भारतीय श्रमिकों के बच्चों के लिए 800 रुपये रखा गया है।

जबकि महाराष्ट्र के पिछड़ा वर्ग श्रेणियां एससी, एसटी, वीजे/डीटी- एनटी(ए), एनटी(बी), एनटी(सी), एनटी(डी), ओबीसी, एसबीसी, ईडब्ल्यूएस) और विकलांग उम्मीदवार - संबंधित आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें