फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET CAP 2025: राउंड 1 के लिए सीट एक्सेप्टेंस व कॉलेज रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक का मौका

Sun, 03 Aug 2025 03:48 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET Counselling 2025: एमएचटी सीईटी सीएपी 2025 के राउंड 1 के लिए सीट स्वीकार करने और कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब 4 अगस्त तक अपनी सीट एक्सेप्ट कर सकते हैं और कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं। यह मौका इंजीनियरिंग और MBA दोनों कोर्सेज के लिए है।
विज्ञापन
MHT CET CAP 2025 (सांकतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET CAP 2025: महाराष्ट्र सीईटी सेल ने बीई/बीटेक और एमबीए/एमएमएस पाठ्यक्रमों के लिए सीएपी राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया की अंतिम तिथियों को 4 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट अलॉट हुई है, वे अब 3 बजे तक सीट एक्सेप्ट कर सकते हैं और 5 बजे तक कॉलेज में रिपोर्टिंग कर सकते हैं।

MBA और BE/BTech दोनों के लिए समान प्रक्रिया

एमबीए/एमएमएस के उम्मीदवारों को राउंड 1 की अलॉटेड सीट स्वीकार करनी होगी और प्रमाणपत्रों की पुष्टि व फीस भुगतान के साथ 5 बजे तक कॉलेज रिपोर्टिंग करनी होगी। बीई/बीटेक उम्मीदवारों को भी 3 बजे तक ऑनलाइन लॉगिन के जरिए सीट स्वीकार करनी होगी और उसी दिन 5 बजे तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

पोस्ट सीट अलॉटमेंट क्या करें?

  • सेल्फ वेरिफिकेशन करना होगा- यानी यह घोषणा करनी होगी कि उन्होंने आवेदन में जो जानकारी दी है (जैसे श्रेणी, जेंडर, मार्क्स आदि) वह सही है।
  • यदि किसी प्रकार की गलती है तो ऑनलाइन शिकायत दर्ज (grievance) करनी होगी।
  • जो उम्मीदवार पहली पसंद की सीट पर चयनित हुए हैं, वे आगे की राउंड्स में भाग नहीं ले पाएंगे।
  • अन्य उम्मीदवार Betterment ऑप्शन चुन सकते हैं, जिससे वे अगली राउंड्स में बेहतर कॉलेज पा सकते हैं। इसके लिए भी उन्हें राउंड 1 की सीट स्वीकार करनी होगी।

दस्तावेज सत्यापन और एडमिशन कन्फर्मेशन

सीट स्वीकार करने के बाद उम्मीदवार को अपने अलॉटेड कॉलेज में समय पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है। कॉलेज में पहुंचकर दस्तावेजों की सटीक जांच की जाएगी ताकि सभी प्रमाण पत्र और जानकारी सही और वैध हों। इसके बाद, कॉलेज उम्मीदवार के एडमिशन की पुष्टि करेगा और उसे सिस्टम जनरेटेड रसीद प्रदान करेगा जो एडमिशन के अधिकारिक प्रमाण के रूप में कार्य करती है। 

विज्ञापन


हालांकि, यदि आवेदन फॉर्म में दी गई किसी भी जानकारी में गलत तथ्य पाए जाते हैं और उसी आधार पर उम्मीदवार को सीट आवंटित हुई है, तो कॉलेज उसका एडमिशन रद्द कर सकता है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार को अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करनी होगी और आवश्यक सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें