फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2026: एमएचटी सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन फिर शुरू, 20 मार्च तक आवेदन का मौका, 500 रुपये लेट फीस लागू

Tue, 17 Mar 2026 08:51 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET 2026: एमएचटी सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 19 से 20 मार्च तक फिर खोली गई है। उम्मीदवार 500 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। यह मौका उन छात्रों के लिए है जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे। परीक्षा अप्रैल और मई में दो चरणों में होगी।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET 2026 Registration: राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ, महाराष्ट्र ने एमएचटी सीईटी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोलने का एलान किया है। अब योग्य उम्मीदवार 19 मार्च से 20 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह सुविधा खासतौर पर उन छात्रों के लिए शुरू की गई है जो पहले किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे। बोर्ड के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मिले अनुरोधों के बाद यह फैसला लिया गया है।

किन कोर्सेज के लिए आवेदन?

इस दोबारा खुले रजिस्ट्रेशन के जरिए उम्मीदवार निम्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं:
 
  • बी. टेक (BTech)
  • बी. फार्मा (BPharma)
  • बी. प्लानिंग (BPlanning)
  • बी. आर्किटेक्चर (BArchitecture)

हालांकि, इस अवधि में आवेदन करने पर सभी श्रेणियों के लिए ₹500 लेट फीस देनी होगी।

जरूरी निर्देश

प्राधिकरण ने साफ किया है कि आवेदन शुरू करने से पहले उम्मीदवारों के पास अपार आईडी (APAAR ID) होना जरूरी है, जिसे डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए बनाया जा सकता है।

साथ ही, इस एक्सटेंडेड विंडो के दौरान भरे गए फॉर्म में कोई करेक्शन सुविधा नहीं दी जाएगी, इसलिए अभ्यर्थियों को सभी जानकारी बेहद सावधानी से भरनी होगी।

परीक्षा शेड्यूल

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2026 परीक्षा दो चरणों में आयोजित होगी:
  • पहला चरण: 11 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026
  • दूसरा चरण: 10 मई से 16 मई 2026
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन के लिए ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी भरकर ईमेल वेरिफाई करें।
  • लॉगिन करके फॉर्म पूरा भरें।
  • DigiLocker के जरिए Aadhaar और APAAR ID लिंक करें।
  • कोर्स और परीक्षा केंद्र चुनें।
  • दस्तावेज अपलोड कर फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट कर डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें