एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि
सीईटी सेल के अनुसार, एमएचटी सीईटी 2026 पीसीएम सेशन 2 का एडमिट कार्ड 8 मई 2026 को जारी किया जाएगा। वहीं परीक्षा 12 से 16 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इसके अलावा PCB ग्रुप की परीक्षा 10 और 11 मई 2026 को होगी।
सिटी स्लिप में क्या जानकारी होती है?
सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार का नाम, फोटो, एप्लिकेशन नंबर, आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा तिथि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी इसमें शामिल होते हैं, जिन्हें उम्मीदवारों को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
ऐसे डाउनलोड करें सिटी स्लिप
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर MHT CET City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
- पीसीएम ग्रुप चुनें और ईमेल आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्लिप स्क्रीन पर दिखेगी।
- इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें और परीक्षा की तैयारी के साथ यात्रा की योजना भी पहले से बना लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।