कल जारी होंगे पीसीबी समूह के नतीजे
महाराष्ट्र सेल कल 17 जून को भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) समूह के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा।
MHT CET 2025 PCM Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पीसीएम समूह के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परिणाम की जांच कर सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org. पर जाएं।
- 'MHT CET 2025 Result' लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- लॉगइन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड टाइप करें।
- सबमिट बटन दबाएं।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपना स्कोर जांचें और उसे डाउनलोड करें।