फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2025: महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू, अंतिम तिथि 15 फरवरी; जानें कब होगा एग्जाम

Tue, 31 Dec 2024 12:34 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT CET 2025: महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। 500 रुपये की लेट फीस देकर आवेदन भरने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है। नीचे जानें कब होगी परीक्षा।
विज्ञापन
MHT CET 2025 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MHT CET 2025: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET) महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (MHT CET 2025) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट (cetcell.mahacet.org) पर जा सकते हैं। महाराष्ट्र कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है। 500 रुपये की लेट फीस देकर आवेदन भरने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है।

9 अप्रैल से शुरू होगी परीक्षा

परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान) और दूसरा चरण पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित) है। नवंबर में जारी किए गए संभावित कार्यक्रम के अनुसार, पीसीबी समूह की परीक्षा 9 से 17 अप्रैल, 2025 (10 और 14 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) के बीच आयोजित होने की उम्मीद है। MHT CET PCM समूह की परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2025 (24 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) के बीच होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 

शैक्षणिक योग्यता

जिन उम्मीदवारों ने कक्षा 12 उत्तीर्ण की है या 2025 में इसके लिए उपस्थित होंगे, वे परीक्षा के लिए पात्र हैं। कक्षा 12 में भौतिकी और गणित अनिवार्य विषय हैं, साथ ही रसायन विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जीव विज्ञान, तकनीकी व्यावसायिक विषय, कंप्यूटर विज्ञान, आईटी, सूचना विज्ञान अभ्यास, कृषि, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स या व्यावसायिक अध्ययन में से एक वैकल्पिक विषय भी है।

सीईटी प्रश्न पत्र निर्धारित करते समय कक्षा 11 के पाठ्यक्रम को लगभग 20 प्रतिशत और कक्षा 12 के पाठ्यक्रम को 80 प्रतिशत महत्व दिया जाएगा। परीक्षा में कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा। भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के प्रश्नों का कठिनाई स्तर संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स के अनुसार निर्धारित किया जाएगा और जीव विज्ञान के लिए, यह राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) के बराबर होगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को MHT CET 2025 आवेदन के लिए 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा। पिछड़ा वर्ग श्रेणी (एससी, एसटी, वीजे/डीटीएनटी (ए), एनटी (बी), एनटी (सी), एनटी (डी), ओबीसी, एसबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) उम्मीदवारों और सभी अनाथ, ट्रांसजेंडर (अन्य) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।

MHT CET 2025: ऐसे करें आवेदन

  • स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर 'MHT CET Application 2025' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन करने के लिए जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • अब उम्मीदवार निर्धारित शुल्क का भुगतान करके सबमिट करें। 
  • अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें