आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा
MHT CET 2022 काउंसलिंग की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति 08 से 10 अक्तूबर को 2022 को शाम 05 बजे तक दर्ज करा दें। आपत्ति ऑनलाइन मोड में दर्ज कराई जाएगी।
इस तारीख को आएगी फाइनल मेरिट लिस्ट
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेस टेस्ट सेल की ओर से राउंड-1 की फाइनल मेरिट लिस्ट को 12 अक्तूबर, 2022 को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सीट मैट्रिक्स को भी जारी किया जाएगा। इसके बाद 13 से 15 अक्तूबर, 2022 तक उम्मीदवारों को संस्थान और पाठ्यक्रमों की च्वाइस फिलिंग करनी होगी।
कब जारी होंगे परिणाम?
महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेस टेस्ट सेल द्वारा राउंड-1 काउंसलिंग के प्रोविजनल मेरिट लिस्ट को 18 अक्तूबर, 2022 को जारी किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को 19 से 21 अक्तूबर तक का समय सीट को स्वीकार करने और आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग और एडमिशन के लिए दिया गया है।
कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट fe2022.mahacet.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे MHT CET 2022 provisional merit list के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब सूची आपके सामने की स्क्रीन पर एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।