फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT CET 2019: परिणाम घोषित, मुंबई के प्रियांत जैन को पहली रैंक

Tue, 04 Jun 2019 12:40 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट
विज्ञापन

महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET 2019) के परिणाम की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षा 2 मई और 13 मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में करीब 3.92 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसकी आंसर-की 15 मई को जारी की गई थी।

विज्ञापन


बता दें कि CET सेल ने पहले रिजल्ट जारी करने की संभावित तिथि 3 जून 2019 बताई थी। फिर अधिसूचना जारी कर कहा गया कि नतीजे 4 जून 2019 शाम 5 बजे के बाद आएंगे। लेकिन सेल ने 4 जून 2019 को सुबह करीब 11.30 बजे ही नतीजों की घोषणा कर दी।

मुंबई के प्रियांत जैन ने 99.987 स्कोर के साथ पहली रैंक हासिल की है। इस बार इस प्रवेश परीक्षा में करीब 4.13 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। जबकि करीब 3.92 लाख परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा 10 दिनों तक राज्य के 166 जिलों में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन


परिणाम देखने के लिए आगे है डायरेक्ट लिंक...

Trending Videos
विज्ञापन

MHT CET 2019: ऐसे डाउनलोड करें परिणाम

- महाराष्ट्र CET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉग-इन करें।
- यहां रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अपका परिणाम स्क्रीन पर होगा। इसे डाउनलोड कर एक प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

महाराष्ट्र CET राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन हर साल महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग व अन्य कोर्सेज में दाखिले के लिए किया जाता है।

महाराष्ट्र CET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

शिक्षा की खबरों के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें