फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHRD ने दीक्षा प्लेटफॉर्म पर शुरू किया कोविड -19 के मैनेजमेंट के लिए ट्रेनिंग पोर्टल

Fri, 10 Apr 2020 09:51 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में भी कोरोना वायरस के दिन प्रतिदिन कई मामले आ रहे हैं। इस वायरस से लड़ाई में पहली पंक्ति में तैनात कर्मियों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दीक्षा प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन पोर्टल (iGOT) शुरू किया गया है। इस पोर्टल को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है। 

विज्ञापन


इस पोर्टल के बारे में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने ट्वीट के जरिए बताया, "यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए कोविड योद्धाओं की मदद के लिए 'आईगॉट' प्लेटफॉर्म शुरू किया जा रहा है। इस प्लेटफार्म की शुरूआत दीक्षा प्लेटफार्म के जरिए की गई है।"
 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा दीक्षा प्लेटफार्म को अध्यापकों और विद्यार्थियों के प्रशिक्षण का प्लेटफार्म है। मंत्रालय के अनुसार iGOT का उद्देश्य कोरोना महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पहली पंक्ति में तैनात लोगों की क्षमता को बढ़ाना है। igot पोर्टल पर इस लिंक igot.gov.in के द्वारा पहुंचा जा सकता है। यह प्लेटफार्म किसी भी समय और किसी भी जगह प्रशिक्षण की सुविधा को प्रदान करता है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से डॉक्टरों, नर्सों, पैरा मेडिकल स्टाफ, सहायक नर्सिंग कर्मी (एएनएम), आदि स्वेच्छा से काम करने के इच्छुक अन्य लोगों के लिए है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। 


ये भी पढ़ें  - COVID-19: विद्यार्थियों के अवसाद को दूर करने के लिए इस यूनिवर्सिटी ने उठाया यह कदम
 
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें