फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा छह से लेकर आठ तक के विद्यार्थियों के लिए एमएचआरडी ने जारी किया वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर

Thu, 23 Apr 2020 09:11 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने गुरुवार को कक्षा छह से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर जारी किया। इस वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर को एमएचआरडी के दिशा-निर्देशों के अनुसार एनसीईआरटी ने तैयार किया है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय का कहना है कि इस वैकल्पिक अकादमिक कैलेंडर का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रगति का आकलन करना और शिक्षकों एवं अभिभावकों को सुविधा प्रदान करना है। कैलेंडर में लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई के लिए सुझाव दिए गए हैं।

 

एमएचआरडी का कहना है कि इस वैकल्पिक कैलेंडर में जो गतिविधियां दी गई हैं वो विद्यार्थियों के सीखने के परिणामों पर ध्यान केंद्रित करती हैं। इस वैकल्कि कैलेंडर को शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जारी किया। उनका कहना है कि यह कैलेंडर शिक्षकों को विभिन्न तकनीकी और सोशल मीडिया टूल का उपयोग करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करता है।विद्यार्थी लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहते हुए इस वैकल्पिक कैलेंडर के जरिए ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- विश्व पुस्तक दिवस पर शिक्षा मंत्री ने कहा- किताबों से बड़ा प्रेरक और मार्गदर्शक कोई नहीं हो सकता
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि हममें से कई लोगों के पास मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा नहीं हो सकती है। कई लोग व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर आदि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने में भी सक्षम नहीं हो सकते होंगे। ऐसे में यह कैलेंडर शिक्षकों को मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिए प्रेरित करता है। हालांकि यह वैकल्पिक कैलेंडर अभी केवल चार सप्ताह के लिए बनाया गया है, लेकिन आवश्यकता होने पर मंत्रालय इसे बढ़ाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें