फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के लिए इंटर्नशिप का मौका, केंद्र सरकार हर महीने देगी 10 हजार रुपये स्टाइपेंड

Wed, 16 Oct 2019 10:08 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

केंद्र सरकार उन छात्रों के लिए इंटर्नशिप का बेहतरीन अवसर लेकर आई है जो स्नातक कोर्सेज (UG Courses) की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने इस इंटर्नशिप की घोषणा की है। भारतीय नागरिकों के साथ-साथ ओसीआई कार्डधारक छात्र, जो स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं, इस इंटर्नशिप का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन


यह इंटर्नशिप कब शुरू होगी? इसके लिए क्या योग्यता चाहिए? इसके तहत छात्रों को क्या करना होगा? इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़ें।

विज्ञापन

कब होगी ये इंटर्नशिप

  • यह इंटर्नशिप नवंबर या दिसंबर 2019 में शुरू होगी।
  • इंटर्नशिप का अवधि दो महीने से लेकर छह महीने तक की होगी।
  • इस इंटर्नशिप के लिए जिन छात्रों का चयन किया जाएगा, उन्हें इसके सफलतापूर्वक पूरा होने पर, हर महीने 10 हजार रुपये की स्टाइपेंड दी जाएगी।

क्या करना होगा

  • छात्रों को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय में ही इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा।
  • मंत्रालय में नीतियों के विश्लेषण की प्रक्रिया में मदद करनी होगी।
  • छात्रों को उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्रों में कार्य करने और सीखने का मौका दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें : इस यूनिवर्सिटी ने दिए हैं सबसे ज्यादा अमीर, जानें कितनी है यहां की फीस

क्या चाहिए योग्यता

  • आप शिक्षा, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, कला, प्रबंधन, कानून, इंजीनियरिंग या आईसीटी (ICT) जैसे क्षेत्रों में ग्रेजुएशन या इंटीग्रेटेड पीजी की पढ़ाई कर रहे हों।
  • तीन साल या चार साल के कोर्स के दौरान आपने कम से कम दो साल या चार सेमेस्टर की पढ़ाई पूरी कर ली हो।
  • जिन छात्रों की पढ़ाई नवंबर या दिसंबर 2019 में पूरी हो रही है, वे भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आप निम्नलिखित शैक्षणिक संस्थानों में से किसी एक से पढ़ाई कर रहे हों-
  1. राष्ट्रीय महत्व या प्रतिष्ठित संस्थान (IoE) का दर्जा प्राप्त कॉलेज या संस्थान से।
  2. प्रबंधन व तकनीकी श्रेणी : NIRF रैंकिंग 2019 के तहत शीर्ष 50 तकनीकी या प्रबंधन संस्थानों में से किसी एक से।
  3. कानून : NIRF रैंकिंग 2019 की विश्वविद्यालय श्रेणी के तहत शीर्ष 10 कानून के संस्थानों में से किसी एक से।
  4. अन्य विषयों से स्नातक : NIRF रैंकिंग 2019 विश्वविद्यालय श्रेणी के तहत शीर्ष 50 संस्थानों में से किसी एक से।
  5. 2019 के लिए जारी क्यूएस रैंकिंग के शीर्ष 100 में से किसी एक अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित संस्थान से।
ये भी पढ़ें : UP PCS के टॉपर अमित नहीं दे पाए इस सवाल का जवाब, क्या आपको पता है उत्तर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें