केंद्र सरकार ने ऐसा फैसला लिया है, जो देश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबर है। खासतौर पर उन छात्र-छात्राओं और अभिभावकों के लिए, जो देश के किसी भी नवोदय विद्यालय ( NVS - Navodaya Vidyalaya Samiti) या केंद्रीय विद्यालय (KV - Kendriya Vidyalya) में दाखिला चाहते हैं। इसके लिए दिन-रात मेहनत में लगे हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD - Ministry of Human Resourse and Development) ने इस फैसले के संबंध में सूचना जारी की है। इसके अनुसार, अब अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - Other Backward Classes) के छात्रों को आरक्षण में विस्तार दिया गया है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2020-21 में नवोदय और केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - Other Backward Cast) छात्र-छात्राओं के लिए आरक्षण में विस्तार को स्वीकृति दे दी गई है।
ये भी पढ़ें : कभी भूखे रहकर गुजारी रातें, अब बने देश के सबसे कम उम्र के IPS अधिकारी
इन विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए 27 प्रतिशत सीट आरक्षित करने का फैसला किया है। यह फैसला अगले शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में लागू हो किया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ओबीसी छात्र-छात्राओं के लिए 27 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का फैसला किया गया है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र का लगभग आधा समय गुजर चुका है, इसलिए यह नियम अगले सत्र से देश के सभी केंद्रीय और नवोदय विद्यालयों में लागू किया जाएगा। ओबीसी आरक्षण भी अन्य की तरह सिर्फ पहली कक्षा में होने वाले दाखिले पर ही लागू होगा।
ये भी पढ़ें : लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ी, एक साल में इस तरह बन गईं जज