MET 2020: एमईटी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ गई है। अब अभ्यर्थी 15 मई तक मणिपाल प्रवेश परीक्षा (एमईटी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का आयोजन मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन करती है।
गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए दूसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। यह लॉकडाउन तीन मई तक है। लॉकडाउन की वजह से ही एमईटी प्रवेश परीक्षा की आखिरी तारीख को बढ़ाया गया है। इस परीक्षा की संशोधित तारीख को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट manipal.edu विजिट कर सकते हैं। अभ्यर्थी apply.manipal.edu पर जाकर मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के विभिन्न कोर्सों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-दिल्ली सरकार ने विद्यार्थियों की कक्षाओं के प्रसारण के लिए रेडियो-दूरदर्शन से मांगा तीन घंटे का एयरटाइम
अभ्यर्थी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन मणिपाल प्रवेश परीक्षा के जरिए होगा। स्नातक में विद्यार्थी बीफॉर्मा, बीटेक, बीबीए और इंटीरियर डिजाइन आदि पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी तरह विद्यार्थी पैथोलॉजी और बॉयोटेक्नोलॉजी आदि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।