फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGEAC काउंसलिंग की मेरिट लिस्ट का है इंतजार तो पहले पढ़ें ये खबर

Mon, 29 Jul 2019 01:26 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग एडमिशन काउंसलिंग (UGEAC) 2019 की मेरिट लिस्ट आज जारी होने की संभावना है। बता दें, मेरिट लिस्ट बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (बीसीईसीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर उपलब्ध होगी। काउंसलिंग की तिथियां कुछ समय बाद बोर्ड द्वारा अधिसूचित की जाएंगी। उम्मीदवारों के लिए 15 जुलाई को यूजीएसी के लिए आवेदन शुरू हो गए थे।

विज्ञापन


UGEAC 2019: काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवेदन करने से पहले निम्नलिखित वस्तुओं को संभाल कर रखना जरूरी है-

  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • स्कैन की हुई या सॉफ्ट कॉपी पासपोर्ट साइज फोटो (100KB से कम)
  • हस्ताक्षर स्कैन किए हुए या सॉफ्ट कॉपी (100KB से कम)
  • आधार कार्ड (यदि उपलब्ध हो)
  • यदि उपलब्ध हो तो क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या एटीएम-कम-डेबिट कार्ड

बता दें कि पहले मेरिट लिस्ट 23 जुलाई को जारी होने वाली थी। इससे पहले, बोर्ड राज्य-स्तरीय इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित करता था जिसे अब खत्म कर दिया गया है। इस वर्ष, बोर्ड ने बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय में छात्रों की भर्ती करने के लिए NEET UG परीक्षा के अंकों को जोड़ने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कहां से आए बाघ और कैसे तय करते हैं इलाका? ऐसी जानकारियां जो आपने कहीं पढ़ी नहीं होंगी
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें