फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघालय में अगले साल दसवीं और 12 की परीक्षा में बैठने वाले छत्रों की चयन परीक्षा नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

मेघालय के शिक्षा मंत्री एल रिम्बुई ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर राज्य के स्कूल बोर्ड ने अगले साल दसवीं एवं 12 वीं की परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों की चयन परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय किया है। मंत्री ने कहा कि मेघालय बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन, दसवीं एवं 12 वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन अगले साल मार्च—अप्रैल में करेगा । उन्होंने कहा कि परीक्षा की तिथियों का निर्धारण मेघालय बोर्ड करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविड—19 महामारी के दृष्टिगत छात्र छात्राओं समेत सभी संबंधित लोगों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यानन में रखते हुये चयन परीक्षा आयोजित नहीं करने का निर्णय किया गया है। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में एक अधिसूचना भी जारी की गयी है।
विज्ञापन


ये भी पढें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: इन सरकारी विभागों में हो रही हैं बंपर भर्तियां, ऐसे जल्द करें आवेदन
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें