फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medical Education: यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों को मिलेगा एक ही मौका, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कही यह बात

Tue, 28 Mar 2023 05:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Medical Education: रूस-यूक्रेन की जंग के कारण जान बचाकर स्वदेश लौटे हजारों छात्रों को केंद्र सरकार ने राहत दी है। 
विज्ञापन
Ukraine Returnee Medical Students - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Big Relief to Ukraine Returnee Medical Students: रूस-यूक्रेन की जंग के कारण जान बचाकर स्वदेश लौटे हजारों छात्रों को केंद्र सरकार ने राहत दी है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि यूक्रेन से भारत लौटने वाले छात्रों को किसी भी मौजूदा मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के बिना एमबीबीएस फाइनल, भाग एक और भाग दो परीक्षा (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों) को पास करने का एक ही मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

हालांकि, मौका एक ही बार के लिए दिया जाएगा, लेकिन इसके लिए उन्हें किसी कॉलेज में नामांकन कराने की आवश्यकता नहीं होगी। 

रूस-यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद फरवरी और मार्च 2022 में केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत करीब 18 हजार भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सकुशल निकाल कर भारत लेकर आई थी। इनमें से अधिकांश छात्र मेडिकल शिक्षार्थी थे, जो वापस नहीं जा सके और उनकी पढ़ाई बीच में लटक गई। 

 

 

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि इन दो परीक्षाओं को पास करने के बाद, छात्रों को दो साल की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप पूरी करनी होगी, जिसमें से पहला साल मुफ्त होगा और दूसरे साल का भुगतान एनएमसी द्वारा पिछले मामलों के लिए तय किया गया है। 

सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार की समिति ने इस बात पर जोर दिया है कि यह विकल्प सख्ती से एक बार का विकल्प होगा और भविष्य में इसी तरह के निर्णयों का आधार नहीं बनेगा और केवल वर्तमान मामलों पर लागू होगा। 
 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें