फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AYUSH NEET Counselling 2022: आयुष नीट काउंसलिंग का पहला दौर, कल जारी होगी पहली सीट आवंटन सूची

Thu, 17 Nov 2022 05:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AYUSH NEET Counselling 2022: आयुष चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट आयुष की काउंसलिंग के बाद सीट आवंटन का परिणाम aaccc.gov.in पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
AYUSH UG Counselling 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AYUSH NEET Counselling 2022: आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) की ओर से पहले दौर की आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के सीट आवंटन का परिणाम शुक्रवार, 18 नवंबर को जारी किया जाएगा। आयुष चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट आयुष की काउंसलिंग के बाद सीट आवंटन का परिणाम aaccc.gov.in पर घोषित किया जाएगा। 

विज्ञापन

आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति की ओर से फिलहाल आयुष नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर का अंतरिम सीट आवंटन परिणाम जारी किया जाएगा। इस पर उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर अपनी आपत्तियां उठाने का अवसर दिया जाएगा।

AYUSH NEET 2022 काउंसलिंग का अंतिम परिणाम और कॉलेजों में रिपोर्टिंग

आयुष नीट यूजी 2022 काउंसलिंग के अंतरिम परिणाम की घोषणा और उससे जुड़ी आपत्तियों का निवारण करने के बाद, आयुष प्रवेश केंद्रीय परामर्श समिति (AACCC) की ओर से पहले दौर का अंतिम सीट आवंटन परिणाम प्रकाशित करेगा। जिन उम्मीदवारों को पहले दौर की काउंसलिंग में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 25 नवंबर, 2022 तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। आयुष नीट काउंसलिंग 2022 के माध्यम से, 914 बीएएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीएसएमएस और बीएनवाईएस पाठ्यक्रमों में कुल 52,720 सीटें होंगी।  
 

विज्ञापन

AYUSH NEET UG Counselling पहले दौर का आवंटन रिजल्ट ऐसे करें चेक
  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aaccc.gov.in पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर 'यूजी काउंसलिंग' टैब पर क्लिक करें।
  3. अब करेंट इवेंट्स के तहत राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपको रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा।
  5. इसमें की-बोर्ड के शॉर्ट कट 'Ctrl+F' का उपयोग करके नीट रैंक पता करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें