फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस राज्य में बढ़ीं मेडिकल की 400 सीटें, मेडिकल काउंसिल ने दी अनुमति

Sun, 09 Jun 2019 04:51 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एमबीबीएस में दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2019 और JIPMER के नतीजे जारी हो चुके हैं। अब काउंसलिंग का इंतजार है। ऐसे में मेडिकल में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर आई है। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) ने ओडिशा में मेडिकल की 400 सीटें बढ़ा दी हैं। अब ओडिशा में एमबीबीएस सीटों की संख्या 1150 हो गई है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल कोरापुट, पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बारीपाड़ा, भीम भोई मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बालंगिर और फकीर मोहन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बालासोर में सीटें बढ़ाई गई हैं। हर कॉलेज में 100 सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है। 

इन कॉलेजों में इन सीटों पर इसी शैक्षणिक सत्र (2019-20) से दाखिला लिया जाएगा। हालांकि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) ने प्रवेश की अनुमति सिर्फ इसी शैक्षणिक सत्र के लिए दी है। अगले सत्र में प्रवेश लेने के लिए MCI से रीन्यूअल की अनुमति लेनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें